पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवती को भगा ले जा रहे दो युवकों को पकड़कर ग्रामीणों ने की पिटाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर में बुधवार की रात एक युवती को भगा कर ले रहे दो युवकों को पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों की पहचान नासरगंज निवासी सौरभ कुमार उर्फ पोनिया व रोहित पांडेय के रूप में की गई। इसको लेकर माधोपुर निवासी युवती ने थाना में आवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है कि नासरगंज निवासी सौरभ कुमार उर्फ पोनिया व रोहित पांडेय के द्वारा बुधवार की देर शाम 7.30 बजे जब वे अपने घर के दरवाजे के सामने खड़ी थी, तो वे दोनों युवक मोटरसाइकिल से आकर उसे जबरदस्ती ले भागने लगे। इतने में होली का झुमटा खेल रहे लोगों ने पकड़कर उसे छुड़ाया और दोनों लड़कों के साथ मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

इस संबंध में थाना प्रभारी अरविंद कुमार को घटना की सूचना बुधवार की रात करीब 10.30 बजे दिया गया। सूचना पर पुलिस वहां पहुंचकर सौरभ व रोहित को बंद कमरे से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सौरभ को गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर नासरगंज निवासी विकास पांडेय उर्फ मिठू पांडेय को घायल अवस्था में माधोपुर पुल के समीप से पाया गया, जिसे घर वालों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज रांची में हो रहा है। विकास के परिजनों ने बताया कि उसकी स्थिति गंभीर है और वे फिलहाल वेंटिलेटर पर है। परिजनों ने बताया कि सौरभ कुमार उर्फ पोनिया व रोहित पांडेय विकास का चचेरा भाई है। मारपीट की सूचना मिलने पर वह उसे बचाने गया था। इस क्रम में माधोपुर के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर पुल के नीचे फेंक दिया। दूसरे पक्ष की ओर से थाने में आवेदन नही दिया गया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

युवकों को बचाने जा रहा चचेरा भाई भी पुल के नीचे घायल मिला, इलाज के बाद दो युवक रेफर

खबरें और भी हैं...