ग्रामीणों ने नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की
प्रतापपुर | प्रतापपुर प्रखंड के सोनबर्सा गांव के लोग बिजली विभाग के प्रति आक्रोशित होकर आंदोलन करने के फिराक में है। शुक्रवार को गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर खराब पड़े ट्रांसफार्मर के पास हो हल्ला किया। सोनबर्सा गांव के ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के चार माह पूर्व खराब ट्रांसफार्मर लगाकर हम सभी को ठगने का काम किया है। बिजली विभाग के द्वारा जब से यहां पर ट्रांसफार्मर लगाया गया है तब से एक बार भी बिजली नहीं जली है। सोनबर्सा बस्ती के आगे रबदा एवं बभने में बिजली रहती है। लेकिन सोनबर्सा रविदास मुहल्ला सहित कई मुहल्ले में अंधेरा रहता है। आक्रोशित ग्रामीणों मे चन्द्रदेव यादव, राजू सिंह, कामेश्वर रविदास, उपेंद्र प्रजापति, बिनोद सिंह, बीरु दास, सूचित दास, पीयूष कुमार, दिलीप कुमार, महेश साव, टुनटुन कुमार, कामेश्वर राम, शंकर सिंह, राजेश दास, सुद्देश्वर दास व भुवनेश्वर दास सहित अन्य दर्जनों लोग शामिल है।