पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kodarma News Ward Councilors Sitting On Hunger Strike Over 10 Demands Including Altering Ward Demarcation

वार्ड सीमांकन में फेरबदल करने सहित 10 मांगों को लेकर अनशन पर बैठे वार्ड पार्षद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर पर्षद वार्ड नंबर 23 के वार्ड पार्षद बालगोविंद मोदी ने नगर पर्षद में व्याप्त अनियमितता व बिना निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में वार्ड सीमांकन में फेर बदल करने सहित दस सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार से अपने दर्जनों समर्थकों के साथ नगर पर्षद कार्यालय के समक्ष अनशन पर बैठे। अनशन पर बैठे वार्ड पार्षद को पूर्व नप उपाध्यक्ष अनवारूल हक, भाजपा नेता मानिक चंद सेठ का भी समर्थन मिला।

मौके पर वार्ड पार्षद ने कहा कि नगर पर्षद में घोर अनियमितता है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 23 व 24 का पूर्व सीमांकन को रद्द कर नए सीमांकन कर नगर पर्षद का चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर पर्षद के चुनाव अभिकर्ता घनश्याम मेहता व बीएलओ भिखन नायक ने एक साजिश के तहत कार्यपालक पदाधिकारी को विश्वास में लेकर सीमांकन को बदलने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत एलईडी लाइट हर वार्ड में लगना था, जो दुर्गा पूजा से आज तक हर वार्ड में लगाया जा रहा है, लेकिन एक साजिश के तहत वार्ड नंबर 23 में इसका कार्य अब तक अवरूद्ध है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचि में भी भारी अनियमितता बरती गई है। उन्होंने कहा कि नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत एक ही परिवार में अलग अलग क्षेत्र अथवा अलग अलग बूथों पर मतदाता सूचि में नाम है, उसे सर्वे कराकर एक ही बूथ में नाम दर्ज करने की जरूरत है, ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा नेता मानिक चंद सेठ नप व पूर्व उपाध्यक्ष अनवारुल हक ने भी वार्ड पार्षद के मांगो का समर्थन करते हुए नप प्रशासन से शीघ्र इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की है। मौके पर कामेश्वर पांडेय, प्यारेलाल साव, अजय कुमार वर्मा, ललिता देवी, रेखा पासवान, कंचन महतो, वार्ड पार्षद मो. शमीम आलम उर्फ लड्डू, निर्मला देवी, पूनम देवी, मीना देवी, मालती देवी, फुलवंती देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

वार्ड 23 व 24 का पूर्व सीमांकन रद्द कर नया सीमांकन कर चुनाव की तैयारी की जा रही है : बाल गोंविंद

खबरें और भी हैं...