पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली कटौती के कारण पांच दिनों से पानी सप्लाई ठप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिजली कटौती में कमी किए जाने के बावजूद पेयजलापूर्ति प्रभावित है । पिछले पांच दिनों से शहर में पानी सप्लाई ठप है। पानी के लिए शहर के लोग इधर- उधर भटक रहे है। उल्लेखनीय है कि पिछले 10 मार्च से बिजली कटौती की जा रही है । उस दिन से शहर में पेयजलापूर्ति ठप है। हालांकि 13 मार्च तक हर दिन छह घंटे की जगह चार घंटे बिजली मिल रही थी। शनिवार से बिजली और अधिक मिलने लगी है। फिर भी शहर में पेयजलापूर्ति शुरू नहीं की गई है। इससे शहर के लोगों का पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के प्रति नाराजगी बढ़ रही है । इसके विरोध में किसी भी दिन शहर के लोग सड़क पर उतर सकते है। विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनिल कुमार ने बताया कि पेयजलापूर्ति प्लांट को पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल रही है । इसके कारण जलमीनार में पानी नहीं भर पा रहा है।

खबरें और भी हैं...