कुंदा में भारी बारिश से गेहूं सरसों चना को नुकसान
कुंदा | बेमौसम हुई बारिश और हवा आंधी ने कुंदा प्रखंड क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों एकड़ में लगी फसल को नुकसान पहुंचाया है। कई क्षेत्रों में बिना मौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बारिश ने भारी तबाही मचा कर रखा दिया। देर रात हुई बारिश से किसानों के खेतों में लगी सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल बर्बाद होने से किसानों को झकझोर कर रख दिया है। गेहूं सरसों चना की फसल खेत में लेट गई। जब सुबह खेत में फसलों की बर्बादी का आलम देखा तो किसान सन्न रह गए।बारिश ने उनके सपनों को रोक कर रख दिया है।हजारों किसानों का खेत पानी से लबालब हो गया है। भारी बारिश से किसानों में मायूसी छाई है। खेतों में खड़ी फसलें बारिश से बर्बाद हो चुकी है। किसान कि मानो तो उन्होंने बताया कि हमारे यहां बेमौसम बारिश और तेज हवा की वजह से गेहूं, सरसों, चना, अरहर, गोभी, प्याज, लहसुन, टमाटर व अन्य फसलें बर्बाद हो गई है।चना जिसमें फूल व फल आया था, उसे नुकसान हुआ।