पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली कटौती के खिलाफ स्मार पत्र सौंपेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोडरमा | डीवीसी की ओर से कोडरमा सहित जिला के अन्य क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली कटौती के खिलाफ नागरिक मंच के पदाधिकारियों की एक बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में तीन दिनों के अंदर बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध होने पर मंच की ओर से आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। इसी की कड़ी में शनिवार को मंच का एक प्रतिनिधिमंडल बिजली कटौती के खिलाफ राज्य सरकार के नाम उपायुक्त को स्मार पत्र सौंपने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंच के अध्यक्ष गोपाल कुमार ने कहा कि जनता को सरकार का बकाया सरकार समझे। आम जनता के द्वारा बिजली बिल का भुगतान किया जा रहा है, तो उन्हें विद्युत आपूर्ति दी जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत कटौती के कारण बिजली, पानी जैसे समस्या से जनता जूझ रही है, जिसे मंच बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं सचिव महेश भारती ने डीवीसी के द्वारा 18 घंटे बिजली कटौती की निंदा करते हुए कहा कि सरकार व डीवीसी के बीच की लड़ाई में आम जनता त्राहिमाम है। मौके पर उपाध्यक्ष जयप्रकाश राम, सह सचिव अजय झा, मुकेश कुमार सिन्हा, अभिषेक सिंह, सुजीत सिन्हा मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...