होलिका की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की
ईटखोरी | इटखोरी प्रखंड के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर होलिका दहन निर्धारित समय पर किया गया। यहां विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सोमवार रात 11: बजकर 26 मिनट के अंदर लोगों ने होलिका दहन की। इस बीच लोगों ने संवत का परिक्रमा करते हुए ईश्वर से अपने-अपने परिजनों के लिए लंबी उम्र की कामना की। इधर मां भद्रकाली मंदिर के पुरोहित कृष्णा पांडे ने आम जनों को संदेश दिया कि इस वर्ष संवत का नाम प्रमादी है। इस वर्ष फसल अच्छे उपज होंगे और बारिश भी अच्छा होगा। पुरोहित कृष्णा पाण्डेय,बिनोद पाण्डेय व मनोज पाण्डेय े घर पर पहुंच कर उन्हें होली की बधाई और आशीर्वाद दिए। झांकी में ढोल- बाजे के साथ लोग खूब फाग गीत गाए,और परंपरागत नृत्य कर लोगों को होली की रंग में भिगो दिए।