पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घरेलू विवाद में महिला ने आत्महत्या की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोडरमा | कोडरमा रेलवे साइडिंग के समीप एक महिला ने पटना हटिया सुपरफास्ट ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार अपराह्न 3.30 बजे की है। महिला की पहचान देवीमंडप रोड लोटा फैक्ट्री के बगल स्थित संजय यादव की 30 वर्षीय प|ी के रूप में की गई है। जानकारी अनुसार महिला ने घरेलू विवाद में ट्रेन के आगे कूद गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे आनन-फानन में वहां के युवकों ने ऑटो से सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जा रहे थे, इसी बीच हाइवे पेट्रोलिंग की टीम ने मानवता का परिचय देते हुए महिला को त्वरित इलाज की सुविधा दिलाने के उद्देश्य से तिलैया में ऑटो से महिला को उतार कर अपने वाहन पर बैठाकर सायरन बजाते हुए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने काफी मशक्कत के बाद भी उसकी जान नहीं बचा पाई। इस संबंध में महिला के परिजनों की ओर से किसी भी तरह का मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
खबरें और भी हैं...