महिलाओं ने की पूर्ण शराबबंदी की मांग
जिला लोक समिति, राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान, पीडीएमएमएस, एसएमभीएम व वीर झारखंड सेवा मंच की ओर से पूर्ण शराबबंदी को लेकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन पंचायत भवन लारियाडीह में रविवार को किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख अनीता देवी व विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश यादव, राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान के सचिव मनोज दांगी, किरण देवी, भोला यादव ,गौरी देवी, सुमन रानी मौजूद थे। मौके पर प्रमुख अनिता ने कहा की शराब वास्तविक में समाज को बिगाड़ने का सबसे बड़ा जरिया है, इसे रोकना और पाबंदी लगाना सरकार और हम सब की जवाबदेही है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हम सब सरकार से मांग करते हैं कि शराब पर पूर्व पाबंदी लगाई जाए। वहीं मनोज दांगी ने कहा की लोक समिति समय समय पर सामाजिक समस्याओं को लेकर लोगो गोबंद करने का काम करते आ रही है। उन्होंने कहा कि समाज में शराब एक कोढ़ के रूप में स्थापित हो रहा है, जिसपर सरकार को गंभीरता से विचार करते हुए रोक लगाने की जरूरत है। कार्यक्रम को रमेश यादव, विजय कुमार, नकुल कुमार सिन्हा, सुमन रानी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान लीलावती देवी, बसवा दीदी व शोभा दीदी ने शराब विरोधी गीत गाकर लोगो को जागरूक किया। सम्मेलन का संचालन पीडीएमएस के सचिव किरण देवी ने की। मौके पर बालेश्वर राम, गौरी देवी, सोनी देवी , गजमतिया देवी , ललिता देवी , सुदामा देवी, रंजू देवी, आशा देवी, गुड़िया देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान झारखण्ड में पूर्ण शराब बंदी को लेकर चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। मौके पर प्रमुख अनिता देवी ने लोगों को शराब बंदी के लिए शपथ दिलाई।