पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं ने जमकर उड़ाए गुलाल, गीत-संगीत कार्यक्रम में की खूब मस्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोडरमा | असनाबाद स्थित निर्माणाधीन मैरेज हॉल विवेक विला परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां महिलाओं ने जमकर गुलाल उड़ाए व एक दूसरे को होली की बधाई दी। समारोह में बुराई पर अच्छाई के जीत के प्रतीक होली पर्व को पूरी मस्ती के साथ महिलाओं ने मनाया। वहीं नृत्य व संगीत कार्यक्रम में भी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और समारोह को यादगार बना दिया। जबकि ब्यूटी ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की टोली ने समूह बना कर होली के गाने पर नृत्य किया। कार्यक्रम का संचालन अनुष्का सिंह ने की। मौके पर मीता सिन्हा, मधु सिन्हा, रूपम सिंह, पूनम सिंह, साधना सिंह, दीपा सिनकर, श्वेता राणा, नीरू सिंह , रंजीता , दीक्षा सिंह, राधा सिंह, सविता , ब्यूटी सिंह, निक्की सहित अन्य महिलाएं मौज्ूद थी।
खबरें और भी हैं...