पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चतरा कॉलेज में मना महिला दिवस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चतरा | अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर चतरा कॉलेज के पुस्तकालय सदन में आज के बदलते परिदृश्य में नारी की महती भुमिका, स्थिति, अवसर व संभावनाएं विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से चतरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डाॅ.) आरएन पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरपी राय उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. (डाॅ.) आरएन पांडेय ने बहुत ही व्याख्यात्मक एवं तथ्यात्मक तरीके से महिलाओं के ऐतिहासिक , पौराणिक , धार्मीक, सामाजिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक अवलोकन कराया । उन्होंने नारियों के वर्तमान स्थिति, परिदृश्य व भविष्य के वैकल्पिक संभावनाओं एवं चुनौतियों पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि विभेदीकरण के इस दौर में हम अपने प्रारंभिक एवं मूलभेद नर एवं नारी से कही दूर एक ऐसे मुहाने पर खड़े है, जहां से वापस लौटने की जरूरत है। प्रो. आरपी राय ने आधुनिक युग में महिलाओं के उत्थान एवं प्रोत्साहन करने की बात कही। उन्होंने आने वाले समय में महिलाओं की उत्कृष्ट संभावनाओं पर प्रकाश डाला है। इस मौके पर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष दयाल, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. डीएन राम, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार झा, अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. संतोष दयाल, हिंदी के विभाग के प्रो. कुमारी श्वेता रानी व प्रो. छोटू राम, इतिहास विभाग के प्रो. अमित प्रविण तिग्गा व प्रो. चंद्रकांत कमल, राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. लाडली कुमारी, बीसीए के प्रो. अनिल कुमार गुप्ता मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...