पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chatra News Women39s Day Celebrated In Protest Against The Caa Children Presented Various Programs

सीएए के विरोध में चल रहे धरना में मना महिला दिवस, बच्चों ने प्रस्तुत किए विविध कार्यक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोडरमा | सीएए, एनपीआर व एनआरसी के विरोध में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना 31वें दिन भी जारी रहा। रविवार को धरना स्थल पर बैठी महिलाओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बच्चो संग महिलाओं ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। मौके पर महिलाओं ने सब जाति, धर्म, मजहब से उपर उठकर संविधान को बचाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया। मौके पर महिलाओं ने कहा कि सरकार संविधान में दिए गए अधिकारों को समाप्त करना चाहती है और हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई एकता को तोड़ना चाहती है, जिसे हम महिलाएं पूरा नहीं होने देंगे और सीएए, एनपीआर व एनआरसी वापस नहीं लेने तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर मनीषा सिंह, अमरजीत सिंह, आलिया नाज, शब्बू, खुशबू, जुबैदा, सारा सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...