- Hindi News
- National
- Kodarma News Workshop Cum Holi Milan Celebrations Organized On International Women39s Day
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यशाला सह होली मिलन समारोह का आयोजन
भारत विकास परिषद झुमरीतिलैया शाखा की ओर से रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यशाला सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिषद के अध्यक्ष रामप्रवेश पांडेय ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। महिलाएं हर क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर चल रही है। वही अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा ने कहा कि महिला दिवस मनाने का अर्थ है महिलाओं का सम्मान करने के लिए लोगों को प्रेरित करना। उन्होंने कहा कि महिला का सम्मान करके ही समाज, देश का समुचित विकास संभव है। कार्यक्रम को किरण कुमारी, बीबी दास, अजय अग्रवाल आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जयंती सेठ व अजय अग्रवाल ने किया। कार्यशाला के पश्चात होली मिलन का आयोजन किया गया। मौके पर सबों ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं लोगों के बीच पास द पीलो गेम, अंताक्षरी, चुटकुले सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें सबो ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। मौके पर कार्यक्रम के परियोजना निदेशक जयंती सेठ, कंचन अग्रवाल, रिंकी ओझा, अनीता गुटगुटिया, संध्या दास, सीमा सिंह, माया देवी दारूका , खुशबू गुप्ता, परिषद के सचिव कैलाश राणा, मधुसूदन दारूका, दीनदयाल केडिया, पवन भोजगढ़िया, छोटेलाल पांडेय, कुंज बिहारी त्रिवेदी, सनत राजगढ़िया, सुनील बढ़गवे, सरयू चंद्र शर्मा, अरुण सेठ सहित अन्य लोग मौजूद थे।