- Hindi News
- National
- Kodarma News Youth Dies After Falling From Ganga Damodar Train Was Going Home On Holiday For Holi
गंगा-दामोदर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, होली की छुट्टी में घर जा रहा था
कोडरमा जीआरपी ने धनबाद-गया रेलखंड के दशरा व परसाबाद के बीच पोल संख्या 364/5-7 अप लाईन पर ब्रिज नंबर 187 के नीचे से एक युवक का शव बरामद किया है। युवक की पहचान अभय कुमार पासवान(28) जिला वैशाली, थाना सदर हाजीपुर, ग्राम धौबघाटी के रूप में की गई है। जानकारी अनुसार मृतक शनिवार की रात गंगा-दामोदर ट्रेन से पारसनाथ से पटना जाने के लिए चढ़ा था। इस क्रम में ट्रेन से गिर जाने से उसकी मौत हो गई। मृतक डुमरी में डीबीएल कंपनी में कार्यरत था। वह अपने तीन साथियों के साथ अपने गांव जा रहा था। घटना के बाद उसके साथियों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। रविवार को मृतक के परिजन कोडरमा पहुंचे थे, जहां जीआरपी ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। संभावना जताई जा रही है कि मृतक ट्रेन में होली को लेकर चल रही भीड़ के कारण गेट पर ही बैठ कर सफर कर रहा था, जिस कारण गिर जाने से उसकी मौत हुई है।