पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हंटरगंज में बाइक दुर्घटना में युवक शुभम कुमार घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हंटरगंज | चौखड़ा बेला गांव निवासी डॉक्टर भूषण कुमार का पुत्र शुभम कुमार 18 बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गया मगध मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार घायल युवक अपने दो सहयोगियों के साथ अपाची बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान हंटरगंज एनएच 99 ग्रामीण बैंक के समीप स्कॉर्पियो वाहन खड़ी थी । युवक को पहुंचते ही स्कार्पियो चालक ने गेट खोल दिया। जिससे अनियंत्रित होकर युवक सड़क पर गिर गया। इतने में ही एक के यात्री से भरे बस आ पहुंची है। बस चालक के सूझबूझ से युवक का जान बचा। घटना में घायल युवक का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है।
खबरें और भी हैं...