पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन सड़क दुर्घटनाओं में 1 की मौत, तीन घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली त्यौहार के रंग के उमंग में शराब ने खलल डाला। पड़वा मोड़-बी मोड़ एनएच 75 पर ब्रह्ममोरिया ग्राम के समीप सड़क पर बाइक सवार बरिगांवा निवासी जालंधर दुबे के 35 वर्षीय पुत्र सत्येन्द्र दुबे उर्फ भंडुल ने शराब के नशे में धुत होकर बाइक चलाते हुए मंगलवार तीसरे पहर में सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। बेहद गंभीर हालत में उसे स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेजा। लेकिन रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया। वहीं एक किमी दूर बसना एनएच 75 पर गढ़वा के उचरी गांव के रहने वाला बाइक पर सवार तीन व्यक्ति पड़वा मोड़ की ओर से आ रही ऑल्टो कार में धक्का मार दिया। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया गया।यहां इनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। वही पड़वा मोड़ से एक किलोमीटर आगे एनएच 75 पथ पर ही पाल होटल के समीप लेस्लीगंज निवासी अरविंद रजक मोटरसाइकिल दुर्घटना में बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना में उसका हेलमेट नहीं पहनने के कारण सिर में गंभीर चोटें आई है। उसे बेहोशी की हालत में इलाज हेतु सदर अस्पताल मेदिनीनगर भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...