पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sadar News 10 Amount To Be Deducted From Pension Of Retired Superintending Engineer For One Year

रिटायर अधीक्षण अभियंता के पेंशन से एक वर्ष तक कटेगी 10 % राशि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिमडेगा : टेंडर में अनियमितता का मामला

रांची| स्वास्थ्य विभाग के अधीन सिमडेगा सदर अस्पताल में वेयर हाउस निर्माण के टेंडर में बरती गई अनियमितता के मामले में पथ निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता जोधन मुंडा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पथ निर्माण विभाग की ओर से संकल्प जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग में कार्यपालक अभियंता के पद पर रहते हुए जोधन मुंडा के खिलाफ आरोप था कि सिमडेगा में वेयर हाउस के निर्माण के लिए सरकार की प्रशासनिक स्वीकृति के बिना ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की गई। टेंडर में ई निविदा एवं तुलनात्मक विवरणी के आंकड़ों की उपेक्षा करते हुए संवेदक के साथ इकरारनामा कर कार्य प्रारंभ किया गया। सरकारी आदेश के उल्लंघन मानते हुए उनके पेंशन से अगले एक वर्ष तक 10 प्रतिशत राशि कटौती करने का निर्णय लिया गया है।
खबरें और भी हैं...