205 मछुआरों को मिला आवास योजना का लाभ
मेदिनीनगर | मत्स्य विभाग के द्वारा जिले के 205 मछुआरों को आवास योजना का लाभ दिया गया है । जिला मत्स्य पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि विभाग के द्वारा वर्ष 2018-2019 में वेद व्यास आवास योजना से 110 और मछुआरा आवास योजना से 95 लाभुकों का चयन किया गया है । इसमें जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्र के 41-41 मछुआरों काे आवास योजना का लाभ दिया गया है। इसमें प्रत्येक लाभुक को आवास बनाने के लिए एक लाख 20 हजार रुपए दिए जाएंगे ।