पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्टाॅलों पर लोगों की 293 समस्याएं निपटाई गईं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र के देवरी कला पंचायत स्थित गोला पर मध्य विद्यालय परिसर में गुरुवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पलामू उपायुक्त शांतनु कुमार अग्रहरि, उपविकास आयुक्त विंदु माधव सिंह, एसडीओ कुंदन कुमार, विधायक प्रतिनिधि अजीत कुमार सिंह, प्रखण्ड प्रमुख राजकुमारी देवी ने किया। आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कई विभाग के स्टॉल लगाए गए और मौके पर कई मामलों का निष्पादन किया गया। उपायुक्त शांतनु कुमार अग्रहरि ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनता और सरकार के बीच किसी प्रकार की संवादहीनता नहीं रहे, इसके तहत जिला प्रशासन आपके द्वार पहुंचा है, जहां अपनी समस्याओं को वरीय पदाधिकारियों को बताएंगे और आपकी समस्या का आन स्पॉट निष्पादन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जिन समस्‍याओं का निष्पादन आन स्पॉट नहीं किया जा सकेगा, उन मामलों को निर्धारित समयावधि में निष्पादित कर आमलोगों को सूचित किया जाएगा। मौके पर हुसैनाबाद विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारी ग्रामीणों के बीच हैं, इसमें ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उपविकास आयुक्त विंदु माधव प्रसाद सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पदाधिकारी यहां समस्‍याओं को दूर करने के लिए पहुंचे हैं। हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी आफताब आलम, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जयविरिस लकड़ा, मुखिया विजय प्रसाद यादव, सुंदरी देवी, धनंजय सिंह, नगेन्द्र उपाध्याय, विशिष्ट कुमार सिंह, गुड्डू सिंह, रामजन्म सिंह समेत सैकड़ों लाभुक व ग्रामीण उपस्थित थे।

इन विभाग के लगे स्टॉल: स्वास्थ्य, बैंक, खाद आपूर्ति, श्रम नियोजन, बीआरसी, पंचायती राज्य स्वशासन विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, बालविकास परियोजना, सक्षम झारखंड कौशल विकास, कृषि, सिंगल विंडो, ग्रामीण विकास, पीएम आवास, राजस्व विभाग, सामजिक सुरक्षा पेंशन, विद्युत, पशु चिकित्सा, प्रज्ञा केंद्र, आधार केंद्र, मनरेगा के स्टॉल लगाए गए, जिसमें कई मामलों का निष्पादन मौके पर किया गया।

कार्यक्रम में 800 पड़े आवेदन

हुसैनाबाद प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एनुवल जयविरस लकड़ा ने बताया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 800 आवेदन विभिन्न विभागों से प्राप्त हुआ,जिसमे 293 आवेदन का ऑन द स्पॉट निस्तारण किया गया।

खबरें और भी हैं...