- Hindi News
- National
- Patan News 3 Nda Candidates And 2 Rjd Candidates Confirmed For Rajya Sabha 18 Announced
राज्यसभा के लिए राजग के 3 व राजद के 2 उम्मीदवारों की जीत पक्की, 18 को घोषणा
राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए के तीनों उम्मीदवारों जदयू से राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और रामनाथ ठाकुर जबकि भाजपा से वर्तमान सांसद डॉ. सीपी ठाकुर के पुत्र पूर्व विधान पार्षद विवेक ठाकुर ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। गुरुवार को राजद से प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेन्द्र धारी सिंह ने नामांकन किया था। नामांकन के अाखिरी दिन अन्य किसी उम्मीदवार के पर्चा नहीं भरे जाने से पांचों उम्मीदवाराें की निर्विरोध जीत तय हो गई। 18 मार्च को नाम वापसी की अवधि खत्म होते ही पांचों की जीत की घोषणा हो जाएगी। विधानसभा में मौजूदा सदस्य संख्या के आधार पर एनडीए के तीनों उम्मीदवारों के साथ राजद के दोनों उम्मीदवारों की जीत पक्की है। राज्यसभा की एक सीट के लिए 41 विधायकों के समर्थन की दरकार है और इस लिहाज से रिक्त होने वाली पांच सीटों में दो-दो जदयू व राजद को जबकि एक सीट पर भाजपा की जीत पहले से तय थी।
शुक्रवार सुबह पहले जदयू के दोनों उम्मीदवार 11 बजे दिन में विधानसभा पहुंचे। लगभग 20 मिनट बाद भाजपा उम्मीदवार पहुंचे। इन्होंने विधानसभा सचिव के समक्ष नामांकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत अन्य मौजूद थे।
सभी 5 सीटों के लिए छठे उम्मीदवार ने दाखिल ही नहीं किया नामांकन
{18 मार्च के बाद भाजपा-जदयू की 1-1 सीटें घट जाएंगी
विधानसभा में दलगत स्थिति
राजद: 80
जदयू: 70
भाजपा: 54
कांग्रेस: 26
माले: 03
लोजपा: 02
हम: 01
एआईएमएआईएम: 01
निर्दलीय: 05
रिक्त: 01
राज्यसभा में जीत का गणित
दल इस समय
जदयू 06
भाजपा 04
राजद 03
कांग्रेस 01
लोजपा 01
पांचों का निर्विरोध जीतना तय
चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना 6 मार्च को जारी की थी जबकि 13 मार्च को नामांकन करने की अंतिम तिथि थी। 18 मार्च तक नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है। छठा उम्मीदवार नहीं आईने के कारण सभी पांचों का निर्विरोध जीतना तय हो गया। 18 को ही पांचों उम्मीदवारों की जीत की विधिवत घोषणा हो जाएगी।
पांच सीटें हुई थी खाली : बिहार से राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं। जदयू के तीन और भाजपा के दो सदस्य 9 अप्रैल को रिटायर होंगे। राज्यसभा के उपसभापति व जदयू के हरिवंश नारायण सिंह, रामनाथ ठाकुर, कहकशां परवीन जबकि भाजपा के आरके सिन्हा और डॉ. सीपी ठाकुर का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ये पांचों एनडीए के हैं। हालांकि इनमें एनडीए को तीन सीटें ही वापस मिलेंगी। दो सीट जदयू को और एक भाजपा को मिलेगी। फायदा राजद को होगा। उसे दो अतिरिक्त सीटें मिलने जा रही हैं। बिहार से राज्यसभा में 16 सीटें हैं। इनमें जदयू के छह, भाजपा के चार, राजद के तीन जबकि लोजपा और कांग्रेस के एक-एक सदस्य हैं। एक सीट खाली है।
राजग के तीनों उम्मीदवारों हरिवंश, रामनाथ व विवेक के साथ सीएम नीतीश।