- Hindi News
- National
- Chainpur News 39 Electricity Bill Defaulters Disconnected Connections In Chainpur
चैनपुर मंे 39 बिजली बिल बकाएदारों के काटे कनेक्शन
चैनपुर | बिजली विभाग के ग्रामीण एसडीओ अरविंद कुमार व कनीय अभियंता दामोदर पांडे के नेतृत्व में चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव में बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 39 बिजली बिल बकायेदारों का कनेक्शन गुरुवार को काट दिया गया है ।इस मामले में एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि गरदा गांव के 39 लोगों में घूरन राम ,संजय मांझी, सूबेदार मियां ,गणेश मोची ,विकास कुमार सिंह, गिरवर सिंह ,काली दीक्षित ,सुखदेव मांझी, अयोध्या प्रसाद ,धर्मदेव सहित 39 लोगों का नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि सभी बिजली बिल बकायादार मार्च माह तक अपने-अपने बकाए बिल को भुगतान कर दें अन्यथा सभी का बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कनेक्शन काटने के बाद भी लोग चोरी से बिजली उपयोग करते पकड़े गए उन पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मिस्त्री फुल मोहम्मद अंसारी ,इश्तियाक मियां ,कृष्णा पासवान ,रामप्रवेश सिंह, फिरदोस अली आदि लोग शामिल थे।