‘इंतजार कर रही हूं जब महिलाओं और पुरुषों को बराबर फीस मिलेगी’
वहीं दूसरी तरफ एक हालिया इंटरव्यू में भूमि ने कहा है कि वो उस दिन का इंतजार कर रही हैं जब महिलाओं और पुरुषों को बराबर फीस मिलेगी। भूमि ने कहा, ‘मैं इंतजार कर रहीं हैं उस दिन का जब एक्ट्रेस को भी एक्टर्स के बराबर फीस मिलेगी। हालांकि, हालात अब बेहतर हो रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यह काफी नहीं है। केवल फिल्मों की बात नहीं है दुनिया में ताकतवरों स्थानों पर महिलाओं की मौजूदगी नहीं है। उन्होंने कहा कि, यह खाई बेहद बड़ी है। लेकिन धीमे ही सही खत्म हो रही है। जिस तरह के लोगों के साथ मैं काम करती हूं, उनमें पुरुष भी औरतों और मर्दों के बीच की खाई को पाटने का काम कर रहे हैं। कल को जब मैं इस स्थिती में आउंगी कि खुद ही ऑडियंस को आकर्षित कर सकूं तो मुझे भी पुरुषों के बराबर ही फीस मिलेगी और मैं उसी दिन का इंतजार कर रहीं हूं जब पुरुषों और महिलाओं को बराबर फीस मिलेगी।’