बारिश के साथ सासाराम और फतुहा में ठनका से 4 की मौत
पटना समेत राज्य के कई इलाकों में शुक्रवार को बारिश हुई। बारिश के बीच ठनका गिरने से सासाराम में तीन और पटना के फतुहा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सासाराम ग्रामीण थाना क्षेत्र के गिजवाही गांव में सुबह 8 बजे वज्रपात की चपेट में आए दो सगे भाइयों 30 वर्षीय रामचेला रजवार, 28 वर्षीय गुरुचेला रजवार और 42 वर्षीय रामराज यादव की मौत हो गई। घटना के समय तीनों पशुओं को चराने के लिए कैमूर पहाड़ी की तरफ जा रहे थे। बेमौसम बरसात के चलते राजधानी के दिन का तापमान साढ़े अाठ डिग्री नीचे अा गया। गुरुवार काे जहां अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शुक्रवार को यह 24 डिग्री पर पहुंच गया। इससे लोगों को हल्की ठंड की अनुभूति हुई।