- Hindi News
- National
- Patan News 4 Lane Elevated Road From Pmch To Nit Ghat Approved Rs 315 Crore Will Cost
पीएमसीएच से एनआईटी घाट तक 4 लेन कीएलिवेटेड सड़क मंजूर, 315 करोड़ रु. होंगे खर्च
पटना| पीएमसीएच से एनआईटी घाट तक 4 लेन एलिवेटेड सड़क बनाने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने पथ निर्माण विभाग के प्रेजेंटेशन में इस बात पर सहमति बन गई। परियोजना पर 315 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। चिरैयाटाड़ पुल से कंकड़बाग काॅलोनी के लिए भी एलिवेटेड सड़क बनाई जाएगी। जेपी सेतु के बगल में दीघा से नया गांव तक फोर लेन पुल के डीपीआर और गया में विष्णुपद मंदिर से सीता कुंड तक लक्ष्मण झूला (पैदल पथ) के डिजाइन को भी मंजूरी मिली। इसके निर्माण पर लगभग 60 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के किसी कोने से 5 घंटे में पटना पहुंचने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है। अशोक राजपथ पर बनने वाले फ्लाई ओवर से पीएमसीएच और पटना यूनिवर्सिटी के साथ-साथ अशोक राजपथ पर और उससे आगे जाने वाले पूर्वी इलाकों के लोगों को काफी सुविधा होगी। बढ़ती भीड़ को देखते हुए चिरैयाटांड़ पुल से कंकड़बाग कॉलोनी के लिए एलिवेटेड पुल का निर्माण भी उपयोगी है। शहर में ट्रैफिक स्मूथ होगा और लोगों को सुविधा होगी। इसलिए एलिवेटेड पुलों का निर्माण कराया जा रहा है।