पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patan News 4102 Fort Poisonous Cheese Seized In Ranchi Risk Of Diseases Like Cancer

रांची में 4102 किलाे जहरीला पनीर जब्त खाने से कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगाें के त्याेहार हाेली पर मिलावटखाेराें ने हमारी सेहत से खिलवाड़ करने की बड़ी साजिश रची है। इसका खुलासा रविवार सुबह हुअा, जब रांची जिला प्रशासन की टीम ने बिहार से लाए जा रहे जहरीले पनीर की बड़ी खेप पकड़ी। जांच में पता चला कि यह पनीर स्वास्थ्य के लिए काफी घातक है। इससे हृदय राेग अाैर कैंसर के साथ लीवर-किडनी तक डैमेज हाे सकता है।

फूड इंस्पेक्टर डाॅ. एसएस कुल्लू के नेतृत्व में टीम ने सुबह 3:30 बजे बूटी माेड़ के पास बिहार से अाने वाली बसाें की जांच शुरू की। कुल 18 बसाें की जांच की गई। इनमें पांच बसाें से 4102 किलाे नकली पनीर अाैर 15 किलाे नकली घी मिला। प्रशासन से इसे जब्त कर लिया। फूड इंस्पेक्टर ने माैके पर ही पनीर पर अायाेडीन टिंचर डालकर जांच की ताे पनीर नीला अाैर काला हाे गया। टीम ने पनीर अाैर घी का सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिया। इसके बाद जुमार नदी के किनारे गड्ढे में दबा दिया गया। डीसी राय महिमापत रे के निर्देश पर पिछले कुछ दिनाें से टीम बाजार में पनीर-खाेअा विक्रेता अाैर हाेटलाें पर छापेमारी कर रही थी। इसी दाैरान बिहार से नकली पनीर आने की सूचना मिली। ये पनीर बख्तियारपुर, अारा अाैर पटना की बसाें में मिले।

जब्त पनीर की जांच करते फूड इंस्पेक्टर।

पनीर में मिला है यूरिया अाैर कास्टिक साेडा

फूड इंस्पेक्टर ने माैके पर ही पनीर पर अायाेडीन टिंचर डाला ताे वह रंग बदलने लगा। कुछ नीला ताे कुछ काला हाे गया। फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि इस तरह के पनीर में अाराराेट, यूरिया अाैर कास्टिक साेडा तक मिलाया जाता है। इसके सेवन से हृदय राेग अाैर कैंसर हाेने का खतरा है। लीवर अाैर किडनी भी डैमेज हाे सकता है। बच्चाें पर इसका ज्यादा खराब असर पड़ता है।

खुला पनीर खरीदने से बचने की सलाह

कुछ व्यवसायियाें ने बताया कि पिछले तीन दिनाें से रांची में बिहार से बड़े पैमाने पर पनीर, खाेअा अाैर घी अा रहा है। क्याेंकि हाेली में पनीर-खाेअा की डिमांड ज्यादा रहती है। एेसे में करीब पांच हजार किलाे से अधिक नकली पनीर बाजार में माैजूद है। डाॅ. कल्लू ने कहा कि नकली पनीर की बिक्री राेकने के लिए छापेमारी की जा रही है। फिर भी लाेगाें काे खुला पनीर खरीदने से बचना चाहिए।

ऐसे पहचानें असली- नकली पनीर

नकली पनीर ज्यादा सख्त हाेता है। वह रबर की तरह खिंचता है। जबकि असली पनीर मुलायम हाेता है। पनीर के टुकड़े काे हाथ में रखकर मसलें। अगर टूटकर बिखरने लगे ताे समझ लीजिए कि यह मिलावटी है। क्याेंकि स्किम्ड मिल्क पाउडर ज्यादा दबाव नहीं झेल सकता। पनीर काे उबालकर ठंडा करें। फिर उसपर अायाेडीन टिंचर की कुछ बूंदें डालें। अगर पनीर का रंग नीला या काला पड़ जाए ताे यह मिलावटी है।

बिहार से आने वाली 18 बसों की जांच, पांच में मिले नकली पनीर

{बख्तियारपुर, अारा अाैर पटना से अा रहा था नकली पनीर

खबरें और भी हैं...