पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जनता दरबार में 44 मामले निपटाए गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि के जनता दरबार में शुक्रवार को 44 आवेदन आए। उपायुक्त ने संबंधित सभी पदाधिकारी को आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में लोग मुख्यतया जमीन, राशन कार्ड, आंगनबाड़ी, प्रधानमंत्री आवास योजना, दाखिल खारिज तथा ऑनलाइन पोर्टल में त्रुटि समेत अन्य समस्या को लेकर पहुंचे। उपायुक्त ने जनता दरबार में आए लोगों की समस्या सहजता से सुन उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। जनता दरबार में महुंगावां, चैनपुर से आए अलख निरंजन महतो तथा पथरिया चैनपुर से आए रघुनाथ प्रसाद चौरसिया ने उपायुक्त के समक्ष अपने धान के विक्रय के लिए आवेदन दिया। उपायुक्त ने उनके आवेदन को जिला आपूर्ति शाखा में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा कटुअल खुर्द से आईं दीपक देवी ने गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया। उपायुक्त ने उनके आवेदन को जिला आपूर्ति शाखा भेज त्वरित कार्रवाई कर गैस कनेक्शन देने का
निर्देश दिया।

अघोर आश्रम रोड सुदना सीआई विजय प्रसाद ने वेतन वृद्धि तथा विश्रामपुर से आई शिक्षिका रंजीता पाल ने वेतन भुगतान से संबंधित समस्या का आवेदन उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने जिला शिक्षा अधीक्षक मसूदी टुडू को इन आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि के सौजन्य से 74 वर्षीय वृद्ध राज किशोर सिंह को जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय से हियरिंग एड प्रदान किया गया। बताते चलें कि 3 मार्च 2020 को जनता दरबार में नावाटोली डाल्टनगंज से आए राज किशोर सिंह सुनने में असमर्थ थे। उपायुक्त ने उनकी वस्तुस्थिति को देख सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा को एक हियरिंग एड वृद्ध को दिलवाने का निर्देश दिया था।

खबरें और भी हैं...