पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vishrampur News 5 Brothers Nominated For Beating Brothers On Holi Procession

होली जुलूस टोले में नहीं ले जाने पर दाे भाइयाें की पिटाई, 5 नामजद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्रामपुर | रेहला बस्ती में पंच घरान परिवार के युवकों ने भाजपा मण्डल महामंत्री प्रमोद दीक्षित के दो सगे भतीजे की जबरन संगीत मण्डली जुलूस को वर्जित क्षेत्र में नहीं ले जाने पर उनकी लोहे की रॉड व बघनखा पीटकर अधमरा कर दिया। घटना मंगलवार दोपहर में हुई। इस घटना के बाद होली रेहला खुर्द टोले की बन्द हो गयी।वहीं दोनों जख्मी को प्राथमिक इलाज स्थानीय सीएचसी में इलाज में करने के बाद तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद दोनों की गम्भीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। इधर दोनों जख्मी की हाल जानने तथा उनकी बेहतर इलाज के लिए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचन्द्र चन्द्रवंशी ने रिम्स के चिकित्सक से बातचीत की। वहीं उन्होंने रेहला थाना प्रभारी लालजी यादव से दाेषियाें पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
खबरें और भी हैं...