पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वाहन चेकिंग में 55 टू व्हीलर जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में मोटर वाहन अधिनियम एक्ट के तहत छः मुहान चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें सभी दोपहिया व भारी वाहनों को जब्त कर शहर थाना भेज दिया गया। इस संबंध में ट्रैफिक प्रभारी रूद्र आनंद सरस ने बताया कि जब्त वाहनों में 55 टू व्हीलर , नो एंट्री में एक ट्रक, नो पार्किंग में एक सवारी गाड़ी को पकड़ा गया है। सभी जब्त वाहनों का जब्ती सूची बनाकर डीटीओ कार्यालय को भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला रही है उसके बावजूद भी लोग हेलमेट का उपयोग व ट्रैफिक नियम का पालक नहीं कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार को भेजे गए आंकड़े में वर्ष 2019 में जनवरी से दिसंबर तक 266 एक्सीडेंट हुआ है। जिसमें 202 मौत हुई है। वही 231 लोग घायल हुए हैं। 2020 के जनवरी में 20 एक्सीडेंट हुआ है जिसमें 12 लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है।

जांच में पकड़े गए बाइक।
खबरें और भी हैं...