पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandwa News 6 People Injured In Auto Overturn Due To High Speed In Amjharia Valley Refer

अमझरिया घाटी में तेज गति के कारण ऑटो पलटने से 6 लोग घायल, रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र में होली पर्व के दौरान तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटना में करीब आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में कराया गया, इनमें कुछ लोगों को बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर किया गया है। सोमवार की दोपहर चंदवा माल्हन मैक्लुस्कीगंज पथ स्थित सातीटांड़ गांव के समीप तेज गति से चल रहा बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शिक्षक मुखदेवगोप के अलावे रोहित यादव व अन्य लोगों की मदद से घायल को सीएचसी चंदवा लाया गया। यहां घायलों का उपचार किया गया। इसी दिन दोपहर बाद एनएच 39 स्थित अमझरिया घाटी में एक ऑटो तेज गति से पलट गया, इसमें करीब आधे दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों ने बताया कि वे लोग कुडू से चंदवा की ओर आ रहे थे। चालक तीव्र गति से ऑटो चला रहा था। कई बार उन लोगों ने चालक को आराम से वाहन चलाने की बात कही, लेकिन चालक नहीं माना। घाटी पर ऑटो तेज गति होने के कारण बुरी तरह पलट गया। इस दुर्घटना में मोहम्मद फैजान, सानिया प्रवीण, सदफ आफरीन तीनों पिता मोहम्मद इरशाद भी घायल हो गए। सूचना के बाद परिजन उसे सीएससी चंदवा ले आए, फैजान का हाथ टूट गया है । इस घटना में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। उसे बेहतर इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया था। वही होली के दिन एनएच 99 पर हिसरी गांव के समीप बस व सवारी गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। सूचना के बाद पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा के निर्देश में एएसआई लालचंद बेतिया पुलिस दल के साथ घटनास्थल पहुंचे, घायलों को सीएचसी चंदवा भेजा। जानकारी के अनुसार डुमरा बारियातू से बस बारात में जा रही थी। वही चंदवा प्रखंड के नावाडीह गांव से सवारी गाड़ी मे लोग बारात जा रहे थे। इस दुर्घटना में दो लोगों का उपचार सीएचसी चंदवा में किया गया।

खबरें और भी हैं...