पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

85 बकाएदारों का कटा कनेक्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेदिनीनगर | सहायक विद्युत अभियंता (ग्रामीण) अरविंद कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को ग्रामीण इलाकों में बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया और 85 बकाएदारों का बिजली कनेक्शन काटा गया। उन पर करीब 14.50 लाख रुपया बिजली बिल बकाया था। उन्हाेंने बताया कि चैनपुर प्रखंड के गरदा गांव में 35 बकाएदारों का बिजली कनेक्शन काटा गया। उन पर करीब 5.43 लाख रुपया बिजली बिल बकाया था। नावा बाजार प्रखंड के कंडा में 30 बकाएदारों का बिजली कनेक्शन काटा गया, जिन पर करीब 6.75 लाख रुपया बिजली बिल बकाया था। सदर प्रखंड के जमुने में 15 बकाएदारों का बिजली कनेक्शन काटा गया, जिन पर करीब 2.25 लाख रुपया बिजली बिल बकाया था।
खबरें और भी हैं...