प्रेम प्रसंग में व्यवसायी पुत्र की हुई थी हत्या
नप के प्रमुख कस्बा रेहला स्टेशन रोड निवासी दवा व्यवसायी संजय गुप्ता के 17 वर्षीय ज्येष्ठ पुत्र पंकज गुप्ता की होलिका दहन की रात तड़के अपहरण कर हुई निर्मम हत्या मेंं संलिप्त मुख्य आरोपी व गढ़वा थाना के बेलचम्पा निवासी नसीम अंसारी के बेटा औरंगजेब अंसारी उर्फ भरदूल सहित उसके तीन परिजन ने अपनी हत्या में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। मोहम्मदगंज थाना पुलिस के समक्ष सभी गिरफ्तार हत्या में नामजद ने प्रेम प्रसंग में उसका अपहरण कर हत्या मोहम्मदगंज के भीम चूल्हा पहाड़ी में विगत आठ मार्च की देर रात चाकू से गोदकर कर दी थी। हत्या करने के बाद उसकी लाश को फेंक देने का स्वीकारोक्ति बयान में कहा। थानाप्रभारी अमरदीप ने बताया कि मृतक के पिता संजय गुप्ता के द्वारा दर्ज नामजद प्राथमिकी व परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आलोक में बेलचम्पा व उनके मोहम्मदगंज के भजनिया ग्राम से पकड़े गए रिश्तेदारों से गहन पूछताछ की गई है। रेहला के व्यवसायी के पुत्र मृतक पंकज गुप्ता अपहरण व हत्या में सभी गिरफ्तार को गुरुवार को चालान कर जेल भेज दिया गया है । इधर इस दुःखद घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार को निवर्तमान मंत्री व क्षेत्रीय विधायक रामचन्द्र चन्द्रवंशी ने मृतक के परिजन से उनके आवास पर मिलकर गहरी संवेदना जताई। साथ ही उन्होंने हरसंभव कानूनी व सरकारी मदद के लिए तत्काल कदम उठाने का यकीन दिलाया। साथ ही उन्होंने वहीं से जिले के एसपी अजय लिंडा व हुसैनाबाद के एसडीपीओ से दूरभाष पर इस निर्मम हत्या की घटना में शामिल सभी नामजद की शीघ्र गिरफ्तारी व उन्हें कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी कानूनी कदम उठाने को कहा। वहीं पुलिस अधिकारी ने इस घटना में शामिल बेलचम्पा की सोनी खातून व उसके भाई औरंगजेब व सद्दाम की गिरफ्तारी तथा लड़की के भजनिया ससुराल के रिश्तेदारों से मोहम्मदगंज थाना में पूछताछ कर उनकी संलिप्तता के आधार पर कानूनी कार्रवाई करने की जानकारी उन्हें दी गई।