साढ़े तीन किलो अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के गोइंदी से पुलिस ने अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के निशानदेही पर प्लास्टिक के दो डब्बे से 3 किलो 300 ग्राम अफीम को बरामद किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोइंदी गांव निवासी अजय यादव एवं संतु यादव के घर में छापेमारी कर अफीम को बरामद किया। पुलिस ने मौके से अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अजय यादव का भाई संतु यादव फरार है। पुलिस फरार संतु यादव की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। तरहसी थाना प्रभारी बाजुन हेंब्रम ने रविवार को मीडिया काे बताया कि गुप्त सूचना मिला था कि गोइंदी गांव में अफीम की तस्कर करने के लिए घर में अफीम छुपा कर रखा हुआ है। इसी सूचना पर लेस्लीगंज अनुमंडल पुलिस अधिकारी अनूप कुमार बड़ाईक के नेतृत्व उनके व निर्देशन में गोइंदी गांव निवासी अजय यादव व उनके भाई संतु यादव के घर छापेमारी की गई। इस दौरान प्लास्टिक के दो डब्बे से 3 किलो 300 ग्राम अफीम को बरामद करते हुए मौके से अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि झारखंड बिहार राज्य से सटे मनातू-तरहसी प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों में कई वर्षों से अफीम माफिया अपना कारोबार कर रहे हैं। अफीम पोस्ता की खेती के लिए पैर भी जमाए हुए हैं। प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद भी हर साल इस क्षेत्र से अफीम तस्कर होने व पोस्ता की खेती किए जाने का मामला प्रकाश में आता रहता है।