पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पांकी थाने में उड़े अबीर गुलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पांकी | पांकी थाना परिसर में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के दर्जनों जनप्रतिनिधि, व्यवसायी सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। होली मिलन समारोह के अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पांकी प्रमुख उर्मिला देवी ने सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्वक एवं रसायन मुक्त होली खेलने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधन में पांकी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार रमन ने बताया कि शांतिपूर्वक ढंग से होली मनाएं व आपसी भाईचारे को बढ़ावा दें। होली को लेकर किसी प्रकार के घटना अफवाह व विवाद की सूचना तत्काल थाना को दें। होली मिलन समारोह के अवसर पर बैठक के पश्चात सभी लोगों ने एक दूसरे लोगों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
खबरें और भी हैं...