पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला बंदी का कोर्ट के आदेश के बिना ही गर्भपात का अाराेप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जांच में पता चला कि महिला साढ़े पांच माह की गर्भवती है

मंडल कारा, लातेहार में विचाराधीन एक महिला बंदी का गर्भपात बिना न्यायालय के आदेश लिए ही कराये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मंडल कारा में गुरुवार की रात पेट में दर्द की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने सदर अस्पताल में भरती कराया था। इस दौरान चिकित्सीय जांच में पता चला कि महिला साढ़े पांच माह की गर्भवती है। इसके बाद जेल प्रशासन के निर्देश पर सदर अस्पताल में ही उसका गर्भपात करा दिया गया। हालांकि सदर अस्पताल की रजिस्टर में यह दर्ज है कि महिला का इलाज के दौरान स्वत: गर्भपात हो गया है। इस संबंध में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल कारा से महिला कैदी को सदर अस्पताल में गुरुवार की रात लाया गया था, जिसका इलाज के दौरान स्वत: गर्भपात हो गया। इस घटना के बाद से जेल प्रशासन पर उंगली उठने लगी है। इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चा चल रही है। महिला के परिजनों ने कोर्ट के आदेश के बगैर गर्भपात करने का आरोप लगाया है।

खबरें और भी हैं...