एनपीयू के कुलपति को अभाविप ने सौंपा ज्ञापन
मनिका | मनिका डिग्री कॉलेज में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता के संबंध में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मनिका इकाई ने कॉलेज प्राचार्य एवं नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति सत्येंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा है। सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से अभाविप ने कहा है कि अविलंब कॉलेज समस्याओं को सुलझाया जाए एवं शिक्षकों के रिक्त पदों को अविलंब भरा जाए, अन्यथा विद्यार्थी परिषद छात्र हित में आंदोलन के लिए बाध्य होगी। मौके पर मनिका डिग्री कॉलेज के प्राचार्य महेंद्र राम, अभाविप के जिला संयोजक कुमार नवनीत, हरिओम प्रसाद, उज्ज्वल चौरसिया, प्रवीण कुमार, शैलेश कुमार, रोहित कुमार, अमित, मनीष, अतुल समेत कई लोग उपस्थित थे।