पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अभाविप ने महिला दिवस पर किया महिला इंस्पेक्टर को सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेदिनीनगर | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महिला दिवस के अवसर पर सदर स्थित महिला इंस्पेक्टर एवं सब इंस्पेक्टर को सम्मानित किया। इंस्पेक्टर अाैर प्रियंका आनंद सब इंसपेक्टर फिरदाैस नाज, जूही टोप्पो, पूजा कुमारी आदि नारी शक्तियों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्राओं ने सम्मानित किया। छात्राओं ने कहा कि प्रेम, त्याग अाैर बलिदान की मूरत नारी को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर परिषद की छात्राएं उनका सम्मान कर बेहद खुशी का अनुभव कर रही हैं। छात्राओं ने सबको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी मालाकार, आरती पाठक, जिला जनजातीय छात्रा प्रमुख स्नेहा हर्षा, नगर छात्रा प्रमुख रूबी गुप्ता, काॅलेज उपाध्यक्ष आरती कुमारी, अनुप्रिया, स्कान, जॉनी आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...