- Hindi News
- National
- Latehar News Accused Of Absconding Murder Arrested For One And A Half Years Sent To Jail
डेढ़ वर्षों से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
पिछले डेढ़ वर्षों से फरार चल रहे हत्या के आरोपी महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसापाठ गांव निवासी मनोज जायसवाल उर्फ मनोज प्रसाद पिता सुरेन्द्र जायसवाल को महुआडांड़ प्रभारी थाना प्रभारी ठाकुर प्रसाद सिंह ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में ठाकुर प्रसाद सिंह ने बताया कि मनोज जायसवाल पर 10 नवंबर, 2018 को महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसापाठ के रहनेवाले बोगे बड़ाईक की हत्या करने का मामला दर्ज था। इस संबंध में महुआडांड़ थाना में कांड संख्या 33/2018 दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई बार छापामारी अभियान चलाया गया, लेकिन आरोपी के फरार हो जाने के कारण गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी थी। शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि हत्या का आरोपी अपने घर आया हुआ है। लातेहार पुलिस अधीक्षक व महुआडांड़ एसडीपीओ के निर्देश पर टीम गठित कर छापेमारी की गई। आरोपी मनोज जायसवाल को उसके घर ओरसापाठ से गिरफ्तार किया गया। छापामारी दल में प्रभारी थाना प्रभारी ठाकुर प्रसाद सिंह, पुअनि धीरज कुमार के अलावे जिला पुलिस बल एवं सैप के जवान शामिल थे।
गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी।