पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गाली-गलौज करने के आरोप को बताया निराधार, दिया आवेदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लातेहार | व्यवहार न्यायालय लातेहार में पदस्थापित नौखेज अशर ने सदर थाना में आवेदन देकर थाना क्षेत्र के अमवाटिकर निवासी मजहर अंसारी द्वारा मारपीट व गाली-गलौज करने के लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि मजहर अंसारी करीब दो वर्षों से शादी के तीन-चार माह बाद से ही मेरे वैवाहिक जीवन में दखल किए हुए हैं। वह मेरी प|ी को लगातार मेरे खिलाफ बहकाता रहता है। जिस दिन उसके द्वारा मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया गया है, उस दिन मैं दिनभर अपने कार्यालय के कार्य में व्यस्त था। उन्होंने आवेदन में थाना पुलिस से जान-माल की रक्षा की गुहार लगाते हुए मामले की जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। गौरतलब है कि अमवाटिकर निवासी मजहर अंसारी ने चार मार्च को सदर थाना में आवेदन देकर व्यवहार न्यायालय में पदस्थापित नौखेज अशर पर मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था।
खबरें और भी हैं...