दर्जनों हरे पेड़ काटने का आरोप
तरहसी | सरकार एक ओर जहां पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाने में जुटी है तो वहीं दूसरी ओर दबंगई मुखिया द्वारा धर्म के नाम पर दर्जनों हरे पेड़ काटने का मामला सामने आया है। पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के नौगढ़ पंचायत के मुखिया सह नावा गांव निवासी रंजनी सिंह , मुखिया पति प्रवण सिंह आदि ने धर्म के नाम पर गांव के ही ओम प्रताप सिंह के गुलालपुर की जमीन पर लगे दर्जनों हरे पेड़ काट दिए। साथ ही जमीन में लगे झोपड़ी को उजाड़ दिया। इसका विरोध किया तो मुखिया , मुखिया पति व अन्य लोग मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं मुखिया ने उसे गांव से निकालने की भी धमकी दी। इस बाबत ओम प्रताप सिंह ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मुखिया ने आरोप को बेबुनियाद बताया : इस मामले में नौगढ़ पंचायत के मुखिया रंजनी सिंह ने बताया कि पेड़ काटने व झोपड़ी उजाड़ने का आरोप बेबुनियाद व सरासर गलत है। यह भूमि मंदिर का है। ओम प्रताप सिंह अवैध तरीके से जमीन को बंदोबस्त करा लिया है।