पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बालूमाथ में अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बालूमाथ | होली पर्व के मद्देनजर शांतिपूर्ण तरीके से होली पर्व सम्पन्न कराने को लेकर लातेहार पुलिस अधिक्षक प्रशांत आनंद के निर्देश पर बालूमाथ एसडीपीओ रणवीर सिंह द्वारा गठित टीम ने अभियान चलाकर अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की है। इसके तहत बालूमाथ पुलिस अनुमंडल अंतर्गत हेरहंज थाना प्रभारी जगदेव पाहन तिर्की के निर्देश पर एएसआई राजेन्द्र कुमार हेम्ब्रम के द्वारा पुरानी हेरहंज में सड़क किनारे बेचे जा रहे 15 लीटर महुवा शराब को नष्ट किया। वही एएसआई मिथलेश कुमार सिंह के द्वारा नवादा बाजार खुलेआम बेचे जा रहे महुआ शराब तकरीबन 20 से 25 लीटर को नष्ट किया। इस बारे में बालूमाथ एसडीपीओ सिंह ने बतलाया कि बालूमाथ में कई स्थानों में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिल रही है। होली से पूर्व ऐसे लोगों व जगहों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। उनका एक ही लक्ष्य है होली पर्व को शान्तिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना। इसे लेकर पुलिस पैनी नजर रखे हुए है।
खबरें और भी हैं...