विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास ही लक्ष्य : बीपीओ
कार्यक्रम का उद्घाटन करते बीपीओ, एसआरपी, केआरपी व अन्य।
पंडवा | शिक्षक प्रशिक्षित होंगे तो विद्यार्थियों के बीच प्रशिक्षण का लाभ होगा । विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा। शिक्षा का महत्व सिर्फ अक्षर ज्ञान नहीं है। साक्षर व शिक्षित दोनों में अंतर को पाटने के लिए ही शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये बातें बीपीओ कृष्ण द्विवेदी ने कही वे शुक्रवार को पंडवा बीआरसी के प्रशाल में आयोजित निष्ठा प्रशिक्षण उद्घाटन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से शिक्षकों को अपडेट किया जाता है ताकि वे विद्यालय में बच्चों को सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षित कर सकें । मौके पर उपस्थित एसआरपी राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि आप सभी शिक्षक प्रशिक्षण में बताए गए बातों को अपने विद्यालय में अमल करना सुनिश्चित करेंगे तभी जाकर प्रशिक्षण की सार्थकता सिद्ध होगी। निष्ठा ने पूरे भारत में 42 लाख शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास कराना है। मौके पर केआरपी पंकज कुमार, रीना , शशि रंजन पांडेय, उपेंद्र पांडे ,शिक्षक रामानुज प्रसाद, अशोक पाठक, अजय पाठक, शैलेंद्र सिंह, संतोष सिंह, संतोष कुमार मेहता, बंदना कुमारी, मीनाक्षी, सुजाता, सतेंदर बैठा, राजीव रंजन आदि उपस्थित थे।