पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patan News All Schools And Colleges In The State Closed Till 31 In View Of Corona

कोरोना को देखते हुए राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज 31 तक बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर एहतियात के तौर पर बिहार सरकार ने 22 से 24 मार्च तक आयोजित होने वाले बिहार दिवस कार्यक्रम को स्थगित करने के साथ ही 31 मार्च तक राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों, सिनेमा घरों, संग्रहालय, पटना का जैविक उद्यान (चिड़ियाघर) और पार्क समेत भीड़ वाले जगहों को बंद रखने का आदेश दिया है। कोरोनावायरस के संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया । बैठक के बाद मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है । हालांकि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा जारी रहेगी ।

खबरें और भी हैं...