पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शांतिकुलम स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेदिनीनगर | बाईपास रोड स्थित शांतिकुलम् आवासीय विद्यालय में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया।साथ ही साथ पूरे वर्ष में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दो छात्राओं डॉली कुमारी और रिया कुमारी को “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” का अवार्ड प्रदान किया गया। इसके अलावा नए सत्र में नामांकन कराने वाले सभी बच्चों के बीच वाटर-बोतल, लंच बॉक्स प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथि अधिवक्ता चितेश कुमार मिश्रा, लिली मिश्रा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश वर्मा व निदेशक सतीश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न प्रदान किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सौरव, अभय, रीता, रानी, ज्योति कुमारी एवं पिंटू की अहम भूमिका रही।
खबरें और भी हैं...