पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संत जेवियर कॉलेज में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महुआडांड़ | संत जेवियर कॉलेज में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। खेल दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में इग्नू रांची जोन के डायरेक्टर डॉ. एस मोहंती थे। खेल दिवस का शुभारंभ स्टूडेंट्स कौंसिल के हेमन्त, अनिशा, ओबेद एवं नूपुर मशाल जुलूस की अगवानी में मशाल दौड़ के साथ शुरू किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर एम के जोश ने छात्रों को मशाल देते हुए कॉलेज में खेल को शिखर तक ले जाने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. एस मोहंती ने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल को एक अभिन्न अंग बतलाया। इस अवसर पर 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर रिले रेस, स्पून दौड़, रस्सा-कस्सी, स्लो साइकल रेस एवं तीन लेड दौड़ खेल दिवस का मुख्य आकर्षण रहा। वही कार्यक्रम में छात्रों के साथ छात्राओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर प्रो. जॉन विनोद के साथ स्पोर्ट्स कमिटी एवं स्टूडेंट्स कौंसिल की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
खबरें और भी हैं...