पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार
चैनपुर | थाना क्षेत्र के चैनपुर बिचला मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र दास का बेटा सोनू दास को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह सोनू की प|ी अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, इसी आलोक में महिला के पिता ने अपने दामाद सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था प्राथमिकी में कहा था कि एक षड्यंत्र रच के सोनू दास में मेरी बेटी को फांसी लगाकर हत्या कर दिया था और आत्महत्या का अंजाम देने का प्रयास किया था।