- Hindi News
- National
- Latehar News Attractive Tableaux Will Be Removed On Sriramanavami Puja Committee Formed
श्रीरामनवमी पूजा पर निकाली जाएगी आकर्षक झांकियां, कमेटी गठित
बारियातू | महावीर मंदिर परिसर में श्रीरामनवमी पूजा उत्सव मनाने को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता निक्सन कुमार ने की। इस वर्ष भी श्री रामनवमी धूमधाम से मनाने व मनमोहक झांकी निकालने का निर्णय लिया गया। श्री रामनवमी पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष योगेंद्र पासवान, उपाध्यक्ष मनीष राज व धनंजय गुप्ता, सचिव ब्रजकिशोर प्रसाद व मनीष कुमार, उपसचिव अंकित पासवान, सतीश कुमार व संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार बाबू व रोहित कुमार, उप कोषाध्यक्ष अनूप कुमार व धीरज प्रसाद बनाए गए हैं ।