स्टेयरिंग जाम होने से ऑटो पलटा, तीन लोग घायल
चंदवा | शुक्रवार की दोपहर चंदवा-माल्हन-मैक्लुस्कीगंज पथ स्थित माल्हन गांव के समीप सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। इनमें जमाल मियां, विक्रम गंझू व तबारक अंसारी (तीनों माल्हन, चंदवा) शामिल हैं। घटना के संबंध में घायल चालक तबारक ने बताया कि ऑटो से सवारी को लेकर माल्हन गांव से चंदवा आ रहा था। इसी क्रम में माल्हन पुल के समीप ऑटो का स्टेयरिंग जाम हो गया। झटके से ऑटो रुककर पलट गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल वाहन को सीधा किया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया। विक्रम के सिर पर चोट आई है। सीएसचसी में इलाज जारी है, जबकि जमाल मियां एवं तबारक अंसारी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।