बारिश के कारण बेतला पार्क में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक
बेतला | पलामू व्याघ्र परियोजना क्षेत्र के बेतला नेशनल पार्क में शनिवार से अगले आदेश तक पार्क भ्रमण पर रोक लगा दी गई है। पर्यटकों को पार्क के अंदर प्रवेश करने से मना किया गया है। नोटिस बोर्ड के अनुसार अधिक बारिश होने के कारण पार्क में जानेवाली सड़क गीली हो गई है। हाथी जोन होने के कारण पार्क में घूमना सुरक्षित नहीं है, जिस कारण पार्क में प्रवेश पर रोक लगाया गया है।