पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barwadih News Barwadih Matric 93 Batch Youths Opened Khela Wood Depot For Cremation

बरवाडीह : मैट्रिक 93 बैच के युवकों ने शवदाह के लिए खाेला लकड़ी डिपाे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरवाडीह मैट्रिक 93 बैच के लोगों ने एक कमेटी गठन कर गरीब-असहाय लोगों के शवदाह के लिए रविवार को गढ़वाटांड़ के राजू नाथ के घर में निजी जलावन लकड़ी डिपो बनाया है। इसका उद्घाटन रविवार को मनिका विधायक रामचंद्र सिंह एवं थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने सयुंक्त रूप से किया। विधायक सिंह ने कहा कि ये 93 बैच के लोगों द्वारा काफी सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा गया है कि किसी की मृत्यु के बाद लकड़ी के लिए लोगों को काफी परेशान होना पड़ता है। 93 बैच के द्वारा इस तरह की व्यवस्था करने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। वहीं थाना प्रभारी कुमार ने कहा कि किसी की मृत्यु के बाद सहयोग करने के लिए बहुत कम लोग बचे हुए हैंंंंं । यहां बरवाडीह में 93 बैच के लोगों ने इस तरह का नेक कार्य कर साबित कर दिया है कि अभी भी इंसानियत जिंदा है। कमेटी के रंजीत कुमार (राजू) ने बताया कि यहां सभी लोगों को लकड़ी दी जाएगी, जो बिल्कुल ही गरीब-असहाय हैं उन्हें लकड़ी निःशुल्क दी जाएगी । जो सक्षम हैं उन्हें लकड़ी व्यवस्था करने में जो लागत लगती है वो लागत देने होंगे। वहीं डिपाे उद्घाटन के बाद होली मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम भी हुआ । इस दौरान सभी लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। मौके पर 93 बैच के कुमार विवेक, रंजीत कुमार (जरू), राजू नाथ, मनोज विश्वकर्मा, जगत प्रसाद, नरेंद्र कुमार, जनेश्वर राम, आशीष कुमार, संजीव कुमार (टिंकू), शिवशंकर सोनी, अमरेंद्र कुमार, पवन चौधरी, विनय कुमार सोनी, योगेंद्र कुमार, दिलीप विश्वकर्मा, अजय कुमार यादव, रामलाल सिंह, मनोज प्रजापति, अफरोज अहमद, राकेश रंजन के अलावे राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नसीम अंसारी, अजय कुमार पांडेय, पवन कुमार, भोला प्रसाद, प्रेम सिंह (पिंटू), दीपू तिवारी समेत कई लोग मौजूद थे।

शवदाह लकड़ी डिपो का उद्घाटन करते विधायक रामचंद्र सिंह व अन्य।
खबरें और भी हैं...