- Hindi News
- National
- Ghdhwa News Barwadih Subedar Elected Chairman Of Agricultural Advisory Committee
बरवाडीह : सूबेदार चुने गए कृषि सलाहकार समिति के अध्यक्ष
कृषि सलाहकार समिति चयन के लिए आयोजित बैठक में मौजूद लोग।
बरवाडीह | शुक्रवार को बरवाडीह प्रखंड कार्यालय के कृषि सिंगल विंडो सेंटर में कृषि सलाहकार समिति का चयन करने के लिए बैठक हुई। बैठक में मौजूद लोगों ने सर्वसम्मति से सूबेदार सिंह को कृषि सलाहकार समिति का अध्यक्ष चुना है। बैठक में उपस्थित सहायक तकनीक प्रबंधक रौशन कुजूर ने कहा कि किसानों को खेती करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसे लेकर सलाहकार समिति का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायत में सलाहकार समिति का चयन किया जाएगा, जो किसानों को खेती में सहयोग करेंगे। मौके पर प्रखंड समन्वयक विजय कुमार यादव, कृषि मित्र निरंजन सिंह, चुंगरु पंचायत के पंसस श्रावण सिंह, कुचिला पंसस प्रभावती देवी, टुनेश्वर प्रसाद, राजकुमार सिंह, अनीता देवी, कलावती देवी, संतोष सिंह, उमाशंकर राम, नीलम देवी, रिंकी देवी समेत कई लोग मौजूद थे।